स्थानीय

दरभंगा : 17 नवंबर को होगा अनुसचिवीय कर्मचारी संघ का जिला सम्मेलन

दरभंगा (नासिर हुसैन)। बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ जिला शाखा की बैठक आज संघ उपाध्यक्ष राघव कुमार की अध्यक्षता में कर्मचारी महासंघ भवन, लहेरियासराय में आयोजित हुई। इस बैठक में अनुसचिवीय कर्मचारियों की स्थानीय समस्याओं सहित निम्न वर्गीय लिपिक का ग्रेड पे 2400 पे लेवल 4, प्रधान लिपिक का ग्रेड पे 4800 पे लेवल 8 तथा सहायक प्रशासी पदाधिकारी (कार्यालय अधीक्षक) का ग्रेड पे 5400 पे लेवल 9 करने से संबंधित बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु लंबे अरसे बाद जिला संघ का सम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया। बैठक में समाहरणालय की विभिन्न शाखा तथा प्रखंड अंचल के लिपिक ने भाग लिया।

बैठक में धनंजय कुमार ने बताया कि राज्य संघ हमारी मांगों से संबंधित मुख्य सचिव/ प्रधान सचिव सामान्य प्रशासन विभाग से शिष्ट मंडलीय वार्ता कर हमारी मांग संलेख समर्पित कर रहा है। लेकिन राज्य सरकार का हमारी मांगों को केस मुकदमा में उलझा कर रखे हुए हैं। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिलामंत्री, फूल कुमार झा ने कहा कि महासंघ के शिष्टमंडल ने मुख्य सचिव से अनुरोध किया है कि राज्य सरकार की मुकदमा नीति 2011 के आलोक में विभिन्न विभागों एवं कई जिलों से उच्च न्यायालय में दाखिल सी० डब्लू० जे० सी० को निष्पादन हेतु निम्न वर्गीय लेखन का ग्रेड पे ₹2400 किया जाए क्योंकि पूर्व में निम्न वर्गीय लिपिक की नियुक्ति प्रवेशिका उत्तीर्णता के आधार पर होती थी, परंतु अब निम्न वर्गीय लिपिक की अर्हता अंतर स्नातक तक कर दिया गया है। विचार विमर्श के पश्चात सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया। निम्न वर्गीय लिपिक संवर्ग का ग्रेड पे 2400 पे लेवल 4 करने की मांग से संबंधित संलेख जिला पदाधिकारी के माध्यम से मुख्य सचिव बिहार सरकार को भेजा जाए। बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ जिला शाखा दरभंगा का जिला सम्मेलन 17 नवंबर को लहेरियासराय में आयोजित किया जाए। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर राष्ट्रीय मांग दिवस 26 सितंबर को प्रदर्शन में भाग लेकर सफल बनाया जाए। सम्मेलन के संचालन हेतु एक स्वागत समिति का गठन किया गया। स्वागत अध्यक्ष संजीव कुमार सिन्हा (कार्यालय अधीक्षक सामान्य ), उपाध्यक्ष राघव कुमार, स्वागत मंत्री धनंजय कुमार, सहायक स्वागत मंत्री नयन कुमार, कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार कर्ण को निर्वाचित किया गया। स्वागत समिति के सदस्य अजीत कुमार, अभिषेक कुमार, उत्तम राज, सुजीत कुमार, राजा पासवान, श्याम बिहारी मिश्रा, शाहबाज आलम को मनोनीत किया गया। अंत से धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक की कार्यवाही समाप्त की गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *