डेस्क: भारत के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अभी अपने करियर के खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं. जिम्बाब्वे दौरे पर खेली T20 सीरीज में खराब फॉर्म के चलते अभिषेक शर्मा किसी भी मैच में दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके. हालात ऐसे रहे कि सीरीज के तीनों T20 खेलने के बाद भी वो बड़ी मुश्किल से ही दहाई के आंकड़े को छू सके. उन्होंने 3 T20 की सीरीज में सिर्फ 11 रन बनाए. इतने खराब प्रदर्शन के बाद अभिषेक शर्मा हताश हो गए और सीरीज खत्म होने के बाद अपने दर्द को बयां किया. इस मुश्किल परिस्थिति में भारत के पूर्व T20 कप्तान सूर्यकुमार यादव उनके सपोर्ट में खड़े हुए हैं और अपने ही अंदाज में उनकी हौसलाआफजाई की है.
अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे से T20 सीरीज खत्म होने के बाद इंस्टाग्राम पर अपना हाल बयां किया. उन्होंने मजबूती के साथ वापसी करने का दम तो भरा मगर अपने अंदर के मलाल को भी नहीं छूपा सके. उन्होंने लिखा, जब लोग उम्मीद लगाए होते हैं और उन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाता तो दर्द होता है. खुशी है कि टीम ने जीत हासिल की. मैं मजबूत होकर वापस आऊंगा.
अभिषेक शर्मा के इस पोस्ट पर सूर्यकुमार यादव ने रिएक्ट किया. वो मुश्किल हालात में अभिषेक शर्मा के साथ खड़े दिखे. सूर्या ने अभिषेक के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि तुमने लगातार 2 साल तक मुस्कुराने के इतनी सारी वजहें दी हैं. भारत को जब सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब तुमने उसे गौरव दिलाया. बस समय की बात है. खुद का मनोबल बनाए रखो.
अभिषेक शर्मा के इंस्टाग्राम पोस्ट को देखकर उनके जीजा जी ने भी उनका सपोर्ट किया है. उन्होंने लिका कि बुरा वक्त महान खिलाड़ियों को परिभाषित नहीं करता. तुम्हारे पास हमेशा से टैलेंट है और कोई उसे छीन नहीं सकता. तुम्हारी वापसी दमदार होगी. चलते रहो, शेरा.

