राष्ट्रीय

परीक्षा प्रणाली में बड़े बदलाव

अगर आपने कभी किसी एग्जाम के पेपर लीक की खबर सुनकर गुस्सा किया है… तो ये खबर आपके लिए है! क्योंकि अब पूरे एग्जाम सिस्टम में बड़ा बदलाव होने वाला है.

सरकार ने देश की परीक्षा प्रणाली को पहले से ज्यादा सुरक्षित और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इसके लिए टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट नंदन नीलेकणी की अगुवाई में एक हाई-लेवल टास्क फोर्स बनाई गई है।

इस टीम का काम होगा ऐसी व्यवस्था तैयार करना जिससे पेपर लीक, नकल और गड़बड़ियों पर लगाम लगाई जा सके। साथ ही, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA में टेक्नोलॉजी और सिस्टम से जुड़े बड़े सुधारों की भी तैयारी की जा रही है।

सरकार का कहना है कि आने वाले समय में परीक्षा प्रक्रिया को ज्यादा भरोसेमंद, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाया जाएगा, ताकि मेहनत करने वाले छात्रों को सही न्याय मिल सके।

क्या आपको लगता है कि इन बदलावों के बाद पेपर लीक पूरी तरह रुक जाएगा? अपनी राय कमेंट में ज़रूर बताइए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *