दरभंगा: गौड़ाबौराम.अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को सीओ अभिषेक दत्ता की मौजूदगी में एक दर्जन भूमिहीन परिवारों के बीच बंदोबस्ती पर्चा वितरण किया गया. इस दौरान एक दर्जन भूमिहीन परिवारों के बीच तीन- तीन डिसमिल जमीन का बंदोबस्ती पर्चा दिया गया.

सीओ ने बताया कि 6 माह पूर्व भूमिहीनों ने भूमि के लिए अंचल कार्यालय में आवेदन दिया था.जांचों उपरांत गोरामणसिंग पंचायत के 6 तथा बगरसी पंचायत के 6 गरीब भूमिहीनों को बसाने के लिए जिमिन का बंदोबस्ती पर्चा के साथ भूमि पर दखल कब्जा भी दिलाया गया है. मौके पर बीपीआरओ सुजीत कुमार ,भूमि उप समाहर्ता मयंक सिंह, बीससूत्री अध्यक्ष काली प्रसाद साहू,बीससूत्री सदस्य राज कुमार झा. सहित कई लाभुक मौजूद थे.

