डेस्क : आखिरकार आज केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया. जिसके बाद आम आदम पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह युवाओं और छात्रों को बधाई दी है.
दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट परीक्षा लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले छात्रों का अनशन चल रहा था. जिसमें 20 जुलाई को हिंसा भी हुई.
संजय सिंह ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “युवा शक्ति जिंदाबाद, छात्र शक्ति जिंदाबाद. जिस ओर जवानी चलती है, उस ओर जमाना चलता हैं. देश के करोड़ों युवाओं ने अपने आंदोलन के बदौलत कुम्भकरण की नींद में सो रही मोदी सरकार को जगाया और शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लेने के लिए मजबूर किया. पेपर लीक से शुरू हुई लड़ाई, रोज़गार तक जाएगी. इसके बाद अब देश में हर गलती की जवाबदेही तय होगी. आंदोलन के विजय की बधाई. जय हिंद.”
एक महीने से चल रहा था आंदोलन
यहां बता दें कि एक महीने से अधिक समय से कॉकरोच जनता पार्टी और छात्रों का आंदोलन शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहा है. लेकिन 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान आंदोलन हिंसक हो गया. पुलिस ने छात्रों-युवाओं-युवतियों पर लाठीचार्ज कर दिया. जिसमें कई युवा गंभीर रूप से घायल हैं. जिसके बाद छात्र और भड़क गए. आंदोलन में दूर-दराज से छात्र और युवा पहुंचने लगे. विपक्षी पार्टियां भी आंदोलन में कूद पड़ीं. जिसके बाद केंद्र सरकार पर दबाब बन चुका था.
आज दोपहर में धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष ने संसद में भी आवाज उठाई, जिस कारण मानसून सत्र में एक भी दिन संसद नहीं चल सकी. राज्य सभा और लोकसभा दोनों सदनों में विपक्ष के हंगामे के चलते कोई कार्यवाही नहीं हुई. अब शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि सोमवार से सदन सुचारू रूप से चल सकता है.

