दिल्ली में अचानक सुरक्षा इतनी क्यों बढ़ा दी गई? आखिर ऐसी क्या स्थिति बनी कि केंद्र सरकार को अतिरिक्त CRPF जवान बुलाने पड़े?
जंतर-मंतर और राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में जारी छात्र प्रदर्शन के बीच दिल्ली की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ से CRPF की 10 अतिरिक्त कंपनियों को एयरलिफ्ट कर दिल्ली भेजा है, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रहे प्रदर्शन, बढ़ती भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। प्रशासन का कहना है कि आम लोगों की सुरक्षा और शांति बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता है।
अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत से कोई हल निकलता है… या फिर आने वाले दिनों में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करना पड़ेगा।
आपको क्या लगता है… ऐसे मामलों का समाधान बातचीत से होना चाहिए या सख्त कार्रवाई से? कमेंट करके अपनी राय ज़रूर बताइए।

