दरभंगा: बिहार के दरभंगा में डुप्लीकेट स्नैक्स के कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। दोनार इंडस्ट्रीज डायमंड फैक्ट्री में आज हडकंप मच गया। दरअसल टनटनाटन स्नैक्स, मानवी कंपनी के नाम रजिस्टर थी जिसके बदले यूनिकॉर्न कंपनी के द्वारा ‘टन टना टन’ नाम से ही नकली स्नैक्स बेचा जा रहा था। गुप्त सूचना मिलते हीं मानवी कंपनी की ओर से, आईपी लीगल के अधिकारी दरभंगा के दोनार स्थित यूनिकॉर्न कंपनी की फैक्ट्री पहुंचे, जहां उन्हें गोदाम में नकली स्नैक्स से भरी बोरियां मिली।
जांच के लिए मुजफ्फरपुर की मानवी फूड प्रोडक्ट कंपनी की ओर से आए आईपी लीगल के अधिकारी, टोटन चक्रवर्ती से न्यूज वॉच के रिपोर्टर बिनोद कुमार की सीधी बात- चीत सुनें।
दरभंगा से न्यूज वॉच रिपोर्टर:
बिनोद कुमार

