अन्य उत्तर प्रदेश

…..तो फिर आइए, जुड़िए ‘परपंचु’ के इस विशेष ब्रज-अवधी अंक से और अपनी मातृभाषाओं की सुगंध को दुनिया-भर में फैलाइए…

प्रिय साथियों,
परपंचु का एक और विशेष अंक लेकर लखनऊ कनेक्शन वर्ल्ड वाइड एक बार फिर आपके बीच उपस्थित है।
इस बार का आयोजन होगा कुछ अलग, कुछ विशेष। आंचलिक भाषाओं के इस संगम में पहली बार ब्रज भाषा पर विशेष फोकस रहेगा।
साथ ही, अवध की मिठास से भरी अवधी भी अपनी पूरी गरिमा के साथ गूंजेगी।
प्रख्यात ब्रज साहित्यकार श्री संजय शर्मा, सुप्रसिद्ध कवयित्री श्रीमती ममता गुप्ता तथा साहित्यकार डॉ. शेषमणि शुक्ल अपनी रचनाओं, विचारों और अनुभवों से इस साहित्यिक संध्या को यादगार बनाएंगे।
इस पटल के संयोजक एवं संचालक वरिष्ठ पत्रकार नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान हैं। जबकि इसकी सह संचालिका हास्य व्यंग्यकार Shashi Pandey हैं।
आइए,
आप सब अपनी लोकभाषाओं की मिठास, संस्कृति और साहित्य का आनंद लें।
दिनांक: 22 जुलाई 2026
दिन: बुधवार
🕗 समय: रात्रि 8:00 बजे (IST)
📍 माध्यम: Facebook Live
…..तो फिर आइए, जुड़िए ‘परपंचु’ के इस विशेष ब्रज-अवधी अंक से और अपनी मातृभाषाओं की सुगंध को दुनिया भर में फैलाइए।
सादर,
स्वागताकांक्षी
लखनऊ कनेक्शन-वर्ल्डवाइड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *