स्थानीय

दरभंगा : बिहार के प्रसिद्ध श्यामा मंदिर की बदहाल तस्वीर ! आखिर जिम्मेदार कौन ?

रभंगा की पहचान… माँ श्यामा का दिव्य दरबार। बिहार के सबसे प्रसिद्ध और ऐतिहासिक मंदिरों में गिना जाने वाला श्यामा मंदिर सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह द्वारा बनवाया गया यह मंदिर अपनी भव्य वास्तुकला, शांत वातावरण और आध्यात्मिक महत्व के लिए पूरे देश में जाना जाता है।

लेकिन आज… जिस मंदिर की पहचान उसकी पवित्रता और सुंदरता थी, उसी मंदिर की कुछ तस्वीरें हर श्रद्धालु को सोचने पर मजबूर कर रही हैं।

मंदिर परिसर में फैली गंदगी, जगह-जगह पड़ा कूड़ा और बदहाल व्यवस्था… आखिर इस स्थिति का जिम्मेदार कौन है? क्या इतनी बड़ी धार्मिक धरोहर को इसी हाल में छोड़ दिया जाएगा ?

इन्हीं सवालों के जवाब तलाशने हमारे संवाददाता बिनोद कुमार पहुँचे श्यामा मंदिर। आइए देखते हैं उनकी ये खास ग्राउंड रिपोर्ट।

(Reporter Clip):

तो आपने देखा… जिस श्यामा मंदिर की पहचान कभी उसकी भव्यता, स्वच्छता और दिव्यता से होती थी, आज वहीं गंदगी और लापरवाही की तस्वीरें चिंता बढ़ा रही हैं। सवाल सिर्फ मंदिर की सफाई का नहीं, बल्कि हमारी आस्था और हमारी जिम्मेदारी का भी है।

उम्मीद है कि संबंधित विभाग, मंदिर प्रबंधन और हम सभी मिलकर इस ऐतिहासिक धरोहर की गरिमा को फिर से उसी पहचान तक पहुँचाएंगे, जिसके लिए श्यामा मंदिर पूरे देश में जाना जाता है।

अगर आप भी चाहते हैं कि हमारी धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहरें स्वच्छ और सुरक्षित रहें तो इस वीडियो को ज़्यादा से ज़्यादा शेयर करें, ताकि यह आवाज़ जिम्मेदार लोगों तक पहुँच सके।

कैमरापर्सन के साथ हमारे संवाददाता बिनोद कुमार की यह खास रिपोर्ट। मैं हूँ दिव्यांजलि वर्मा
नमस्कार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *