डेस्क: अगर आप रेलवे से सफर करते हैं, तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, आज से रेलवे ने मोबाइल एप के जरिए जनरल टिकट बुक (Train Ticket) करने के नियम में बड़ा बदलाव कर दिया है। आज यानी 15 जुलाई से मोबाइल एप से जनरल टिकट बुक करते समय आपको फेस आईडी देना जरूरी हो गया है।
नया नियम सिर्फ RailOne एप से बुक किए गए जनरल ट्रेन टिकट पर लागू है। स्टेशन के टिकट काउंटर से खरीदे गए टिकट पर कोई बदलाव नहीं है। यानी अगर आप रेलवन एप के जरिए जनरल टिकट बुक करते हैं तो आपको फोटो आईडी देना जरूरी होगा।
आज से RailOne App में क्या बदल गया
अब RailOne एप से जनरल टिकट बुक करते समय एक वैध फोटो पहचान पत्र (ID) देना जरूरी होगा।
यात्रा के दौरान वही असली पहचान पत्र अपने साथ रखना होगा, जिसकी जानकारी टिकट बुक करते समय दी गई थी।
पहचान के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या कोई अन्य सरकारी फोटो आईडी मान्य होगी।
टिकट जांच के समय टीटीई टिकट के साथ आपकी पहचान भी जांच सकते हैं।
जनरल टिकट का स्क्रीनशॉट नहीं होगा मान्य
अब टिकट का स्क्रीनशॉट या WhatsApp पर भेजी गई फोटो दिखाकर यात्रा नहीं की जा सकेगी। आपको टिकट RailOne एप में लाइव दिखाना होगा।
अगर यात्री सिर्फ स्क्रीनशॉट या फोटो दिखाता है, तो उसे बिना वैध टिकट यात्रा करने वाला माना जा सकता है। ऐसे मामले में रेलवे के नियमों के अनुसार जुर्माना या अन्य कार्रवाई हो सकती है।
RailOne App के जरिए कैसे बुक करें जनरल टिकट
RailOne ओपन करें और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉग इन करें।
General Ticket या Book Ticket का विकल्प चुनें।
यात्रा शुरू करने और गंतव्य स्टेशन का नाम दर्ज करें।
यात्री की जानकारी भरें।
अपना फोटो पहचान पत्र चुनें और उसका नंबर दर्ज करें।
UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से भुगतान करें।
भुगतान सफल होने के बाद टिकट RailOne एप में दिखाई देगा, जिसमें आपकी पहचान की जानकारी भी जुड़ी होगी।

