लन्दन : भारतीय क्रिकेट में उभरती युवा प्रतिभाओं की चर्चा के बीच पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर प्रशंसा की है। उन्होंने भारतीय बल्लेबाजी के विकास की तुलना हॉलीवुड की लोकप्रिय ‘टर्मिनेटर’ श्रृंखला से करते हुए स्वयं को ‘टर्मिनेटर’, अभिषेक शर्मा को ‘टर्मिनेटर-4’ और वैभव को ‘टर्मिनेटर-6’ की संज्ञा दी। युवराज का मानना है कि क्रिकेट की प्रत्येक नई पीढ़ी अधिक निडर, तकनीकी रूप से सशक्त और आक्रामक होकर सामने आ रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वैभव सूर्यवंशी आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट के बड़े सितारों में शुमार हो सकते हैं। युवराज की यह टिप्पणी न केवल युवा बल्लेबाज के लिए बड़ी सराहना मानी जा रही है, बल्कि भारतीय क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य का संकेत भी दे रही है।
आशुतोष झा

