दो महिला एक दुकान पर ज्वेलरी खरीदने गई थीं । इन्हें प्यास लगी। दुकानदार ने नौकर से पानी मंगाया। नौकर ने फ्रिज से एक बोतल निकालकर दे दी। महिला ने उसे मुंह में डाला। उसके बाद तड़पने लगी। उस बिसलेरी के बोतल में असल में पानी नहीं, बल्कि तेजाब या कोई केमिकल था। अब महिला अस्पताल में मौत से लड़ रही है। दुकानदार को हिरासत में लिया गया है।

