डेस्क : वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों की नाव पलटी, राहत-बचाव अभियान जारी, 32 पर्यटक सवार थे।
वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। स्थानीय प्रशासन द्वारा सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और हादसे की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।
भारतीय दूतावास ने बताया कि प्रभावित परिवारों की सहायता और जानकारी के लिए हो ची मिन्ह सिटी स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

