दरभंगा (सूरज ठाकुर) : गोपालपुर गुमटी से लगभग 1 किलोमीटर आगे दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में 22 वर्षीय अमित कुमार अर्जुन की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक विस्फी प्रखंड के बलहा घाट गांव का निवासी था।
परिजनों के अनुसार, महज 15 दिन पहले ही अमित के पिता की छत से गिरने के कारण मौत हो गई थी। पिता के निधन के बाद अब बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार में अब केवल मां और चार बहनें हैं। घर में कमाने वाला कोई सदस्य नहीं बचा है।
परिजनों ने सरकार और प्रशासन से आर्थिक सहायता एवं परिवार के भरण-पोषण के लिए मदद की मांग की है। गांव में इस घटना के बाद शोक का माहौल है।

