
डेस्क : अमेरिकी अधिकारियों का दावा है कि “एक भारतीय पुलिस अधिकारी ने लॉस एंजिल्स में एक परिवार से 4,000,00 डॉलर (4 लाख डॉलर) की मांग की और पैसे न देने पर परिवार पर हत्या का झूठा आरोप लगाने की धमकी दी। अमेरिका भारत से उनके प्रत्यर्पण की मांग करेगा।” माना जा रहा है कि यह मामला पंजाब पुलिस के डिप्टी एसपी (DySP) गुरिंदरजीत सिंह नागरा से जुड़ा है। वह टांडा में DSP (ग्रामीण)/SHO के पद पर तैनात हैं।
होशियारपुर जिले में तैनात इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह नागरा ने एक गैंगस्टर से मिलकर US में रहने वाले पंजाबी परिवार से 4 लाख डॉलर (करीब 3.82 करोड़ रुपए) मांगे। पैसा न देने पर देने पर परिवार को मर्डर केस में फंसाने की धमकी दी। यह मर्डर कुछ महीने पहले पंजाब में हुआ था। अमेरिका की शीर्ष एजेंसी FBI के इस दावे के बाद पंजाब पुलिस ने इंस्पेक्टर को थाने से हटाकर पुलिस लाइन में भेज दिया गया है। IPS ऑफिसर को मामले की जांच सौंपी गई है।

