दरभंगा

दरभंगा : बहेड़ी में स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल

दरभंगा:(सुरज ठाकुर)। जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र स्थित निमैथी लाइन होटल के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतक की पहचान मो. सन्नाहुल्ला के रूप में हुई है। हादसा स्कॉर्पियो वाहन की टक्कर से हुआ, जिसमें मो. सन्नाहुल्ला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे में घायल दो लोगों में से एक का इलाज डीएमसीएच में और दूसरे का इलाज एक निजी सिटी हॉस्पिटल में चल रहा है।
मृतक के पिता मो. नौसाद किसान हैं। परिवार में चार बहनें और एक छोटा भाई है। परिजनों के अनुसार, मो. सन्नाहुल्ला परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने की कोशिश कर रहे थे। उनकी असामयिक मौत से परिवार पर गहरा दुख टूट पड़ा है और अब परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है।
घटना की सूचना मिलने पर बहेड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *