मनोरंजन

इंडियन लिबाज फैशन शो के तीसरे सीजन का 11 जुलाई को होगा भव्य आयोजन

इंडियन लिबाज फैशन शो के तीसरे सीजन का 11 जुलाई को होगा भव्य आयोजन

भारतीय संस्कृति, फैशन और नृत्य का दिखेगा अनूठा संगम, एरिस्ट्रो क्लब जोका में सजेगी रंगारंग महफिल

कोलकाता/बेहाला, निशांत झा। भारतीय परिधान, संस्कृति और आधुनिक फैशन के संगम को समर्पित ‘इंडियन लिबाज फैशन शो’ के तीसरे सीजन का भव्य आयोजन 11 जुलाई 2026 (शनिवार) को एरिस्ट्रो क्लब, जोका में शाम 7 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम में फैशन, ग्लैमर और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का शानदार संगम देखने को मिलेगा।

आयोजक ग्लैमगॉडेस मेकओवर की प्रेसिडेंट सह मेकअप आर्टिस्ट प्रियंका झा ने बताया कि इंडियन लिबास फैशन शो का उद्देश्य भारतीय पारंपरिक परिधानों, कला, संस्कृति और प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागी आकर्षक भारतीय परिधानों में रैंप पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे।

प्रियंका झा ने बताया कि यह आयोजन केवल फैशन शो नहीं, बल्कि भारतीय विरासत, परंपरा और रचनात्मकता का उत्सव है। कार्यक्रम के माध्यम से नए मॉडल, कलाकार और प्रतिभाशाली युवाओं को अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।

 

उन्होंने शहरवासियों, फैशन प्रेमियों और संस्कृति से जुड़े लोगों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने तथा इस भव्य सांस्कृतिक संध्या का हिस्सा बनने की अपील की। आयोजकों का दावा है कि ‘इंडियन लिबाज फैशन शो सीजन 3’ दर्शकों के लिए यादगार अनुभव साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *