हरियाणा

भाजपा में ही संभव है सामान्य कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री बनने की गारंटी: सुभाष चंद्र

भाजपा में ही संभव है सामान्य कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री बनने की गारंटी: सुभाष चंद्र

घरौंडा रैली को लेकर करनाल लोकसभा संपर्क प्रमुख सुभाष चंद्र ने कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश, कहा, भाजपा नेताओं के सम्मान में उमड़ेगा विशाल जनसमूह

 

करनाल , 18 मार्च
मंगलवार को घरौंडा की अनाज मंडी में भाजपा नेताओं के सम्मान में आयोजित होने वाली रैली को लेकर जहां नेता और कार्यकर्ता उत्साहित नजर आ रहे हैं वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता एवं करनाल लोकसभा संपर्क प्रमुख सुभाष चंद्र ने इसको लेकर गांव-गांव में संपर्क अभियान चलाया। अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को इस सम्मान रैली में निमंत्रण देने के लिए उन्होंने हलके के विभिन्न गांव में कार्यकर्ताओं की बैठक ली और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। रैली में चार चांद लगाने के लिए जहां होर्डिंग बैनर आदि तैयार किया जा रहे हैं वहीं ढोल नगाड़ों के साथ कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में रवाना होंगे। आज जारी एक बयान में सुभाष चंद्र ने कहा कि रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा विशेष रूप से पधार रहे हैं। रैली में नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और अंत्योदय के प्रतीक पूर्व मुख्यमंत्री व करनाल लोकसभा प्रत्याशी मनोहर लाल का जनता द्वारा फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ही देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है जहां पर सामान्य कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत और लग्न की बदौलत सर्वोच्च पद पर पहुंच सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हाल ही में नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इसके साक्षात उदाहरण है। जबकि अन्य परिवारवादी पार्टियों में एक परिवार के लोग ही उच्च पद पर बने रहते हैं। इन पार्टियों की तरह यहां परिवारवाद हावी नहीं है।
उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक रैली होगी जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। सुभाष चंद्र ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार ने अपने साढे 9 साल के कार्यकाल में जितने विकास कार्य किए हैं रैली में शामिल लोग उसकी गवाही देंगे। उन्होंने कहा कि मंगलवार को सुबह सभी लोग उनके निवास स्थान से जुलूस की शक्ल में घरौंडा रैली के लिए रवाना होंगे।

एस आर योगी