राष्ट्रीय

ट्रेन में किसने नवजात बालिका को लावारिस छोड़ा? रोने की आवाज सुनकर यात्रियों ने GRP व RPF को दी सूचना

डेस्क: रतलाम से भिंड़ जाने वाली ट्रेन संख्या 21115 रतलाम-भिंड इंटरसिटी एक्सप्रेस के सामान्य कोच में नवजात बालिका के लावारिस मिलने से हड़कंप मच गया। बालिका के रोने की आवाज सुनकर यात्रियों ने पुलिस को सूचना दी। यात्रियों की सूचना पर रेलवे राजकीय पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी व जवान मौके पर पहुंचे। इसके बाद बालिका को बरामद कर उसका मेडिकल कराया और फिर उसे मदर एंड केयर हास्पिटल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। बालिका स्वस्थ है। नर्से व डाक्टर उसकी देखरेख कर रहे हैं।

रेलवे पुलिस के अनुसार, शाम 5.25 मिनट पर रतलाम से इंदौर होकर भिंड जाने वाली रतलाम-भिंड इंटरसिटी एक्सप्रेस शाम करीब चार बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर अकर खड़ी हुई थी। ट्रेन के अधिकांश कोच के गेट बंद थे। शाम करीब 4.45 बजे कोच एस-2 से बच्चे के रोने की आवाज आई। कोच के गेट लगे हुए थे, यात्रियों ने ट्रेन के अंदर बच्चे के रोने की आवाज आने पर रेलवे पुलिस को सूचना दी।
पुलिस अधिकारी व जवान दूसरे कोच से होकर कोच एस-2 में पहुंचे तो सीट नंबर 48 पर लाल कपड़े में लिपटी बालिका रो रही थी। रेलवे पुलिस ने बालिका को बरामद किया और उसे छोड़ने वाले की तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस ने महिला आरक्षक के साथ बालिका को जिला अस्पताल भिजवाया और वहां उसके मेडिकल कराया। इसके बाद बालिका को मदर एंड केयर हास्पिटल के गहन शिशु चिकित्सा इकाई में लेकर भर्ती कराया गया।
जीआरपी के एएसआई नौशाद खान ने बताया कि ट्रेन में बालिका लावारिस मिली है, उसे कौन छोड़कर गया है, यह पता नहीं चल पाया है। बीएनएस की धारा 93 में प्रकरण दर्ज कर बालिका को छोड़ने वाले की तलाश की जा रही है। बालिका स्वस्थ बताई गई है। अस्पताल में उसकी देखरेख की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *