खेल

वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू के बाद सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, कहा – जो सपना देखा था उसे जी रहा हूं

डेस्क: वर्ल्ड क्रिकेट में पिछले काफी समय से किसी एक खिलाड़ी के इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू को लेकर सभी को बेसब्री से इंतजार था तो वह 15 साल के युवा ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी हैं। आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज में जहां वैभव को मौका नहीं मिला तो वहीं उनको इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भी प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली थी। इसके बाद 4 जुलाई को मैनचेस्टर में खेले गए भारत और इंग्लैंड के बीच में टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में आखिरकार वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया गया जिसमें इंटरनेशनल क्रिकेट में वह डेब्यू करने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। वैभव अपने डेब्यू मैच में भले ही सिर्फ 14 रन बनाने में कामयाब हो सके लेकिन अपनी छोटी सी पारी में उन्होंने काफी प्रभावित जरूर किया। वहीं मुकाबला खत्म होने के बाद वैभव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया जिसमें उन्होंने लिखा कि जो सपना देखा था उसे जी रहा हूं।

वैभव सूर्यवंशी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करते हुए अपने पहले मुकाबले में 14 रन बनाए जिसमें उनके बल्ले से 2 शानदार छक्के भी देखने को मिले। इस मुकाबले के खत्म होने के बाद वैभव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने डेब्यू कैप के साथ फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा कि हम सभी ने मिलकर जो सपना देखा उसे जी रहा हूं। उन सभी का शुक्रिया जिन्होंने इस उतार-चढ़ाव भरे समय में मेरा साथ दिया और लगातार मेरा साथ खड़े रहे मैं आप सभी का आभारी हूं। वहीं वैभव ने स्टोरी भी पोस्ट की जिसमें एक में उन्होंने अपने डेब्यू कैप लेते हुए वीडियो लगाया तो वहीं एक स्टोरी में उन्होंने लिखा कि आप सभी के मैसेज का मैं आभारी हूं। मैं अपने शुभचिंतकों और सीनियर्स का धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मेरा सपोर्ट किया। मैं देश के लिए खेलने को लेकर खुद को भाग्यशाली मानता हूं और मैं हर बार अपना बेस्ट देने की कोशिश करूंगा। आप सभी का धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *