अन्य उत्तर प्रदेश

मलिहाबाद-माल क्षेत्र के आम केवल फल नहीं, बल्कि एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत हैं : सुनील

लखनऊ की सांस्कृतिक विरासत की पहचान है यहां का आम

मैंगो पिकनिक में हुआ प्रकृति, संस्कृति और अपनत्व का संगम

लखनऊ। लखनऊ कनेक्शन वर्ल्ड वाइड द्वारा आयोजित मैंगो पिकनिक-2026 अत्यंत उत्साह एवं आत्मीय वातावरण में सम्पन्न हुई। आम उपवन में प्रकृति, संस्कृति और अपनत्व का अनोखा समन्वय हुआ।

लखनऊ कनेक्शन वर्ल्डवाइड ग्रुप के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए संस्थापक सुनील मिश्रा ने कहा कि मलिहाबाद-माल क्षेत्र के आम केवल एक फल नहीं, बल्कि एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत हैं, जो स्वाद के साथ हमारी मिट्टी की पहचान और परंपरा को भी जीवित रखते हैं। इस प्रकार के आयोजन न केवल प्रकृति से जुड़ाव बढ़ाते हैं, बल्कि समुदाय में अपनत्व और सांस्कृतिक चेतना को भी प्रगाढ़ करते हैं।

एलसीडब्ल्यूडब्ल्यू के मीडिया प्रभारी नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि यह मैंगो पिकनिक राजधानी से 30 किलोमीटर दूर माल क्षेत्र के प्रसिद्ध “आम उपवन” में हुई। सदस्यों एवं उनके परिजनों ने प्रकृति की गोद में अविस्मरणीय पल बिताए। सभी ने विश्वप्रसिद्ध आमों की विविध किस्मों के स्वाद, सुगंध और समृद्ध आम संस्कृति का भरपूर आनंद लिया।

एलसीडब्ल्यूडब्ल्यू के एडमिन एवं प्रोग्राम निदेशक राजीव सक्सेना ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सदस्यों में पारिवारिक जुड़ाव करवाना और बच्चों को माल-मलिहाबाद की बागवानी से अवगत कराना रहता है। मैंगो पिकनिक में संगीत, संवाद, खेल एवं सामूहिक गतिविधियों का विशेष संयोजन रहता है। पिकनिक समन्वयक आलोक शंकर एवं अजय राज त्रिपाठी की विशेष भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *