राष्ट्रीय

Instagram Edits हुआ और स्मार्ट,अब नए अपडेट्स और 15 भाषाओं में कैप्शन के साथ मिलेंगे नए क्रिएटिव टूल्स!

डेस्क: सोशल मीडिया पर बेहतर वीडियो बनाना अब पहले से ज्यादा आसान होने वाला है. Instagram अपने वीडियो एडिटिंग ऐप Edits को लगातार नए फीचर्स के साथ बेहतर बना रहा है.

अब कंपनी ने इस ऐप में कई ऐसे नए अपडेट जोड़े हैं, जिनकी मदद से कंटेंट क्रिएटर्स को वीडियो एडिट करने और अलग-अलग भाषाओं के यूजर्स तक पहुंचने में आसानी होगी. इसमें सबसे बड़ा अपडेट Bilingual Captions का है, जिससे अब एक ही वीडियो में दो भाषाओं में कैप्शन दिखाए जा सकेंगे. इसके अलावा नए क्रिएटिव टूल्स, टेम्पलेट फीचर्स और नए साउंड इफेक्ट्स भी जोड़े गए हैं. तो आइए जानते हैं कि Instagram Edits के इस नए अपडेट में क्या-क्या नया मिलने वाला है.

 

अब 15 भाषाओं में मिलेगा Bilingual Captions फीचर

 

Instagram ने Threads पर जानकारी दी है कि अब Edits ऐप में Bilingual Captions का फीचर जोड़ दिया गया है. इस फीचर की मदद से वीडियो का कैप्शन अपने आप दूसरी भाषा में भी दिखाया जा सकेगा. अब अलग-अलग भाषा के यूजर्स को कैप्शन लिखने के लिए किसी दूसरे ट्रांसलेशन ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी. फिलहाल यह फीचर 15 भाषाओं में उपलब्ध है. इनमें अंग्रेजी, हिंदी, स्पेनिश, पुर्तगाली, फ्रेंच, जर्मन, इटालियन, कोरियन, जापानी, थाई, इंडोनेशियन, रूसी, बंगाली, गुजराती और कन्नड़ शामिल हैं.

Instagram Edits के इस नए अपडेट में बहुत कुछ नया और खास

 

Bilingual Captions के अलावा Instagram ने Edits ऐप में कई नए क्रिएटिव फीचर्स भी जोड़े हैं. अब यूजर्स पहले से ज्यादा बेहतर वीडियो टेम्पलेट तैयार कर सकेंगे. इसके लिए Overlay Support दिया गया है, जिससे वीडियो में अलग-अलग एलिमेंट्स आसानी से जोड़े जा सकते हैं. इसके साथ ही Lock Clip फीचर भी दिया गया है. इसकी मदद से किसी खास क्लिप को लॉक किया जा सकता है, जिससे एडिटिंग के दौरान उसमें कोई बदलाव न हो. Instagram ने इस अपडेट में Seasonal Sound Effects नाम का नया फीचर भी जोड़ा है. इसके तहत यूजर्स को गर्मियों से जुड़े कई नए साउंड इफेक्ट्स मिलेंगे, जिन्हें वीडियो में इस्तेमाल करके कंटेंट को और अट्रैक्टिव बनाया जा सकेगा.

 

Edits ऐप से मिलने वाली सुविधाएं 

 

Meta ने Edits ऐप को पिछले साल जनवरी में लॉन्च किया था. यह ऐप खास तौर पर शॉर्ट वीडियो बनाने और एडिट करने के लिए तैयार किया गया है. इस ऐप की मदद से यूजर्स वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं, Single Frame Precision Editing कर सकते हैं और बिना किसी वॉटरमार्क के 4K क्वालिटी में अधिकतम 10 मिनट तक के वीडियो मुफ्त में एक्सपोर्ट कर सकते हैं.

Instagram Edits को स्मार्ट बनाने के लिए इन चीजों पर चल रहा है काम

 

पिछले महीने लॉस एंजिलिस में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान Meta ने Edits ऐप के लिए आने वाले कुछ नए फीचर्स की भी घोषणा की थी. इनमें सबसे खास AI Assistant होगा. यह AI Assistant Instagram के परफॉर्मेंस डेटा का विश्लेषण करेगा. यह बताएगा कि कौन-सी वीडियो बेहतर प्रदर्शन कर रही है, किस वीडियो में दर्शकों ने ज्यादा समय बिताया और कौन-सी वीडियो उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई. इसके अलावा AI नए कंटेंट आइडिया देगा, ट्रेंडिंग ऑडियो और यूजर की पिछली पोस्ट के आधार पर सुझाव भी देगा. Instagram ने यह भी साफ किया है कि Edits ऐप का Desktop Version भी तैयार किया जा रहा है. इसके आने के बाद क्रिएटर्स कंप्यूटर की बड़ी स्क्रीन पर ज्यादा आसानी और बेहतर कंट्रोल के साथ वीडियो एडिट कर सकेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *