मनोरंजन

यही हैं असली स्टार… 8 साल के मासूम बच्चे की ख्वाहिश पूरी करने के लिए अस्पताल पहुंचे Arijit Singh, जीता करोड़ों फैंस का दिल

डेस्क: अपनी आवाज से तो अरिजीत सिंह ने पहले ही लाखों लोगों का दिल जीता हुआ है लेकिन हाल ही में उन्होंने एक ऐसा काम किया है, जिसे देखकर हर कोई उनका दीवाना हो गया है। अरिजीत सिंह हमेशा से ही अपनी सिम्पलिसिटी के लिए जाने जाते हैं। अरिजीत सिंह कोलकाता के एक निजी अस्पताल में अपने एक गंभीर रूप से बीमार नन्हे फैन से मिलने पहुंचे। शुरुआत में लोगों को लगा कि शायद वह किसी मेडिकल जांच या इलाज के लिए अस्पताल आए हैं लेकिन बाद में पता चला कि उनका मकसद सिर्फ अपने फैन की ख्वाहिश पूरी करना था। इस खास मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।
मैं एक बार अरिजीत दादा को जरूर देखूंगा
पिछले कुछ समय से एक बच्चा अस्पताल में भर्ती है और वो अरिजीत सिंह का बहुत बड़ा फैन है। खबरों के मुताबिक वो बच्चा सिर्फ एक ही बात बोलता था कि मुझे अरिजीत दादा से मिलना है, “मैं एक बार अरिजीत दादा को जरूर देखूंगा।”
अरिजीत सिंह ने पूरी की इच्छा 
मिली जानकारी के अनुसार, 8 साल का यह बच्चे पिछले कुछ दिनों से काफी बीमार है। उसकी सबसे बड़ी इच्छा अपने पसंदीदा गाय अरिजीत सिंह से मिलने की थी। जब अरिजीत को इस बारे में पता चला तो वह बिना किसी प्रचार या पूर्व सूचना के सीधे अस्पाल पहुंच गए। वहां उन्होंने बच्चे के वार्ड में जाकर उसके साथ कुछ समय बताया, उसका हालचाल पूछा और उसका हाथ पकड़कर उसका हौसला बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने अपने नन्हे फैन के साथ कई यादगार तस्वीरें भी खिंचवाईं। इस बात की जानकारी अभी तक नहीं है की यह बात उनके तक कैसे पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *