अन्य

पानीहाटी चिड़ा-दही महोत्सव पर भगवान का अनूठा श्रृंगार, 15 प्रकार के ड्राई फ्रूट्स से बनी विशेष पोशाक

डेस्क:इस वर्ष पानीहाटी चिड़ा-दही महोत्सव पर भगवान श्री श्री कृष्ण-बलराम, श्री श्री गौर-निताई एवं अन्य विग्रहों के लिए 15 प्रकार के उत्कृष्ट सूखे मेवों से निर्मित विशेष पोशाक अर्पित की गई है। इस पोशाक में बादाम, काजू, पिस्ता, अखरोट, अंजीर, किशमिश सहित 15 प्रकार के ड्राई फ्रूट्स का उपयोग किया गया है। यह पोशाक वर्ष में केवल एक बार, विशेष रूप से पानीहाटी चिड़ा-दही महोत्सव पर ही बनाई गई है।
इस दिव्य सेवा को पूर्ण करने में लगभग 12–13 सेवकों ने कुल 551 घंटे से अधिक सेवा अर्पित की।
इस पोशाक का निर्माण अत्यंत सूक्ष्म योजना के साथ किया गया। लगभग एक माह पूर्व इसकी डिज़ाइन, सामग्री चयन एवं योजना प्रारम्भ हुई। इसके बाद ड्राइंग, कटिंग, प्रिंटिंग, स्टिचिंग तथा प्रत्येक ड्राई फ्रूट को समरूप डिज़ाइन में सावधानीपूर्वक सजाकर यह अलौकिक पोशाक तैयार की गई।
पोशाक का प्रत्येक भाग दोनों ओर समान डिज़ाइन के साथ संतुलित रूप से तैयार किया गया है, जिससे भगवान का दिव्य श्रृंगार अत्यंत आकर्षक एवं अद्भुत प्रतीत होता है।
यह पोशाक भक्तों की श्रद्धा, प्रेम और समर्पण का अनुपम उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *