दरभंगा। (सुरज ठाकुर) ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव डॉ. उमाकांत पासवान को न्यूज वॉच की मासिक समाचार पत्रिका भेंट की गई। इस अवसर पर उन्हें पत्रिका के उद्देश्यों, जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता एवं सामाजिक विषयों पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। डॉ. पासवान ने पत्रिका का अवलोकन कर इसकी सराहना की तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

