राष्ट्रीय

सब्यसाची की करीबी और टीएमसी नेता टीना भौमिक साहा के घर से छापेमारी में 3 कीलो सोना बरामद!

डेस्क:  पश्चिम बंगाल में एक बार फिर भ्रष्टाचार के आरोपों ने टीएमसी की चूलें हिला दी हैं. पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के मामले के बाद अब बिधाननगर के पूर्व मेयर और दिग्गज नेता सब्यसाची दत्ता चर्चा में हैं.

 

जांच के दौरान पुलिस सब्यसाची की करीबी टीना भौमिक साहा के घर तक पहुंची, जहां छापेमारी में जो मिला, उसने हर किसी को हैरान कर दिया है.

 

 कौन हैं टीना भौमिक साहा?

 

टीना भौमिक साहा नादिया जिला परिषद की सदस्य हैं. जो पेशे से एक प्राइमरी टीचर हैं. सब्यसाची दत्ता जो हाल ही में दो मामलों में गिरफ्तारी का सामना कर रहे हैं, उनसे पूछताछ के दौरान पुलिस को जो सुराग मिले, उसी के आधार पर टीना के ठिकानों पर रेड की गई. अब आम जनता यह जानने को उत्सुक है कि एक स्कूल टीचर के पास करोड़ों का सोना कैसे पहुंचा?

 

सोने का जखीरा और पुलिस की रेड

 

पुलिस के मुताबिक, नादिया के तेहट्टा में टीना के दो घरों में आधी रात को छापेमारी की गई. वहां से कुल 3 किलो सोना बरामद हुआ है, जिसका बाजार मूल्य करीब 4 करोड़ रुपये है. इसके अलावा बैंक लॉकर्स से भी भारी मात्रा में सोने और चांदी के गहने मिले हैं. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आखिर इतने कम समय में इतनी संपत्ति कैसे जमा की गई और इसका सब्यसाची दत्ता के वित्तीय लेनदेन से क्या सीधा नाता है.

 

सियासी आरोपों का दौर

 

इस मामले ने बंगाल की राजनीति में आग लगा दी है. बंगाल सीएम ने सीधे तौर पर ममता सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने इसे टीएमसी का ‘भ्रष्टाचार मॉडल’ बताते हुए कहा कि 2021 के बाद ये संपत्तियां बनाई गई हैं. दूसरी ओर, टीना भौमिक साहा ने तमाम आरोपों को खारिज कर दिया है. उनका कहना है कि यह सोना उनका नहीं, बल्कि उनके पूरे परिवार की महिलाओं का है और पुलिस इसे गलत तरीके से पेश कर रही है. उन्होंने राजनीतिक साजिश की आशंका भी जताई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *