अन्य

मधेपुर में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन मे सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने केंद्र सरकार की गिनाईं उपलब्धिया

दरभंगा। जिला स्तरीय प्रबुद्धजन विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन बी.एड. कॉलेज, मधेपुर मे बच्चा बाबू कामत की अध्यक्षता मे आयोजित कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने विकास,जनकल्याण, सुशासन के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता,आधारभूत संरचना,शिक्षा,स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा। विकसित भारत के संकल्प जनजन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सभी वर्गों की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों से इनका लाभ उठाने की अपील की। विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी का उपस्थित लोगो ने संकल्प लिया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बच्चा बाबू कामत,दिलीप मिश्रार,सरोज झा,अनुरंजन झा,उपेन्द्र यादव, सत्यनारायण अग्रवाल, किरण सहनी,भाजपा बिहार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि, उदय कुमार शर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *