डेस्क:महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे जिले (Thane) के भिवंडी (Bhiwandi) इलाके से ताकझांक और गोपनीयता के उल्लंघन का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है. स्थानीय पुलिस ने सारंग गांव में रहने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ अपने ही पड़ोस की दो महिलाओं का बाथरूम की खिड़की से मोबाइल फोन के जरिए छिपकर वीडियो बनाने के आरोप में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है. यह घटना 8 जून की देर रात एक बंगले में घटित हुई. मामले की औपचारिक शुरुआत एक 16 वर्षीय किशोर की शिकायत के बाद हुई, जिसने आरोपी को इस घिनौनी हरकत को अंजाम देते हुए रंगे हाथों देखा था. आरोपी घटना के बाद से ही फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम लगातार छापेमारी कर रही है

