राष्ट्रीय

संदेह हुआ तो टेस्ट कराना मेरा अधिकार’, डीएनए जांच पर उठे सवालों पर बोले पीड़ित राहुल राठौड़

डेस्क:दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) के एक नामी आईवीएफ (IVF) केंद्र पर जुड़वां बच्चियों के भ्रूण (Embryo) या बच्चों की कथित अदला-बदली का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. पीड़ित पिता राहुल राठौड़ (Rahul Rathore) ने डीएनए टेस्ट (DNA Test) को लेकर उठ रहे सवालों और आपत्तियों पर कड़ा रुख अपनाया है. राठौड़ ने साफ शब्दों में कहा कि उनके परिवार ने इस पूरी आईवीएफ प्रक्रिया के दौरान कई तरह की जटिल मेडिकल प्रक्रियाओं का सामना किया और करीब 5 से 6 लाख रुपये खर्च किए. ऐसे में बच्चों के रूप-रंग में विसंगतियां दिखने के बाद अतिरिक्त जांच (डीएनए टेस्ट) की मांग करना पूरी तरह से तर्कसंगत और उनके अधिकारों के दायरे में है. उन्होंने कहा, “यह मेरा अधिकार है और मेरी जागरूकता है. अगर मुझे कुछ गलत लग रहा है, तो मैं अपने स्तर पर इसकी जांच जरूर कराऊंगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *