डेस्क:देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अनुमान के मुताबिक, आज यानी 15 जून को देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कुछ राज्यों में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना है. वहीं, दक्षिण भारत के चेन्नई और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण (cyclonic circulation) के कारण मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. दूसरी तरफ, आर्थिक राजधानी मुंबई में फिलहाल भारी बारिश की उम्मीद नहीं है, लेकिन उमस और गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है.

