पाकिस्तान के मरदान जिले के कटलंग क्षेत्र के सावलधेर इलाके में पाकिस्तान वायुसेना (PAF) का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में PAF के दो पायलटों की मौत की खबर है। विमान आबादी वाले क्षेत्र में गिरने के कारण कुछ नागरिकों के घायल होने की भी सूचना है।

