मनोरंजन

कुमकुम भाग्य फेम एक्ट्रेस ‘संचिता उगले’ ने की आत्महत्या!

डेस्क: टीवी इंडस्ट्री से काफी शॉकिंग खबर आ रही है. दरअसल एक्ट्रेस संचिता उगले ने सुसाइड कर ली है. वे 30 साल की थीं. संचिता मुंबई से सटे नालासोपारा इलाके में स्थित अचोले पुलिस स्टेशन कि ज्यूरिडिक्शन में रहती थीं.

घटना कल शाम 6:30 बजे से लेकर 7:30 बजे के बीच की बताई जा रही है. वहीं एक्ट्रेस संचिता उगाले के अचानक निधन की दुखद खबर से टीवी इंडस्ट्री सदमे में है.

 

साड़ी से फांसी लगाकर दी जान

पुलिस ने बताया की अभिनेत्री अपनी माता पिता और बहन के साथ नालासोपारा इलाके में रहती थी. जिस समय यह घटना हुई उस समय घर पर यह अकेली थी. पुलिस ने ये भी बताया कि संचिता ने साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या की है.पुलिस ने आगे बताया कि महिला के पास से किसी भी तरह का नोट नही मिला है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

 

जानकारी के अनुसार, संचिता उगले अपने माता-पिता और 15 वर्षीय छोटी बहन के साथ आचोले गांव स्थितघर में रहती थीं. रविवार शाम करीब 5:30 बजे उनकी बहन अंजली किसी काम से घर से बाहर गई थी. उस समय घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था. इसी दौरान संचिता ने अपने बेडरूम में सीलिंग फैन से साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना का पता चलने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल महानगरपालिका के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

 

छावा मूवी में किया था काम

संचिता उगले टीवी और फिल्म जगत का एक जाना-पहचाना चेहरा थीं. उन्होंने फिल्म “दिलवाली दूल्हा ले जाएगी” में सुकून का किरदार निभाया था। इसके अलावा फिल्म “छावा” में उन्होंने ताराबाई की भूमिका अदा की थी. संचिता ने “कुमकुम भाग्य” और “वागले की दुनिया” जैसे फेमस टीवी धारावाहिकों में भी अभिनय किया था, जिससे उन्हें दर्शकों के बीच अच्छी पहचान मिली थी.

 

आत्महत्या की वजह क्लियर नहीं

फिलहाल संचिता उगले की आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. शुरुआती जांच में किसी सुसाइड नोट की जानकारी सामने नहीं आई है. आचोले पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 194 के तहत आकस्मिक मृत्यु (एडीआर) दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस परिजनों और करीबी लोगों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश क रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *