अंतरराष्ट्रीय

ब्राजील : दो हेलीकॉप्टर की टक्कर में मशहूर अमेरिकी सिंगर ऑलिवर ट्री की मौत

ब्राजील में दो हेलीकॉप्टर की टक्कर में लगी आग में मशहूर अमेरिकी सिंगर-संगीतकार और इंटरनेट पर्सनैलिटी ऑलिवर ट्री (Oliver Tree) की भी मौत । 32 साल के थे oliver tree।

हेलीकॉप्टर में सवार थे ऑलिवर ट्री, वर्ल्ड टूर पर आए मिली मौत

इस दर्दनाक हादसे में दोनों हेलीकॉप्टरों में सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई। एक हेलीकॉप्टर में ऑलिवर ट्री सहित 5 लोग सवार थे, जबकि दूसरे हेलीकॉप्टर में सिर्फ पायलट था। दोनों पायलटों और सभी यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। ऑलिवर ट्री के अलावा, मरने वालों में मशहूर अर्जेंटीना के यूट्यूबर ‘गास्पी’ (Gaspi) और फिल्म डायरेक्टर लुकास ए. विग्नाले भी शामिल थे। ऑलिवर ट्री ब्राजील में वर्ल्ड टूर पर थे। ऑलिवर ट्री अपने चौथे स्टूडियो एल्बम ‘लव यू मैडली, हेट यू बैडली’ के लिए ग्लोबल टूर पर थे। उन्होंने 6 जून को साओ पाउलो में परफॉर्म किया था।

आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट:

हादसे से महज एक दिन पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर ब्राजील के एक पड़ोस में फुटबॉल खेलते हुए अपना वीडियो शेयर किया था।

कौन थे ऑलिवर ट्री ?

ऑलिवर ट्री (मूल नाम: ऑलिवर ट्री निकेल) कैलिफोर्निया, अमेरिका के रहने वाले थे। वे अपने अनोखे बाउल-कट हेयरस्टाइल, रेट्रो फैशन और शानदार गानों के लिए दुनिया भर में मशहूर थे। टिकटॉक और स्पॉटीफाई पर उनके करोड़ों फैंस हैं। उनके “Life Goes On”, “Miss You”, और “Alien Boy” जैसे गाने दुनिया में वायरल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *