
दरभंगा। प्रजापति समन्वय समिति,शाखा दरभंगा के तत्वावधान में बहेड़ी मे प्रखंड स्तरीय अधिवेशन,संगठनात्मक चुनाव एवं छात्र छात्राओं का प्रतिभा सम्मानित सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आयोजित अधिवेशन में प्रजापति (कुम्हार) समाज के सैकड़ों महिला पुरुष,युवा,वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अधिवेशन में प्रखंड अध्यक्ष,सचिव और कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए के जिस स्थान पर यह अधिवेशन आयोजित हुई है उसे समाज में प्रचलित, सम्मानजनक पहचान दिलाने के बंकर प्रजापति दक्ष चौक के नाम से अब से जाना जाएगा। मौके पर कहा गया पूर्व में प्रचलित जगह के नाम से समाज की गरिमा एवं सम्मान को ठेस पहुँच रही थी। अतः समाज एवं स्थानीय नागरिकों की सहमति से सम्मानजनक नाम को स्वीकार किया गया। बिहार सरकार, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रजापति समाज की दो महिलाओं, शीला प्रजापति,शिवानी प्रजापति को बिहार विधान परिषद का सदस्य मनोनीत कर समाज को सम्मान प्रदान किया गया है। अधिवेशन के माध्यम से प्रजापति समाज ने दोनों सदस्याओं,शुभकामनाए एवं बधाई दी,सरकार के प्रति आभार प्रकट किया। अधिवेशन में यह प्रस्ताव पारित किया के प्रजापति समाज की जनसंख्या,सामाजिक योगदान के अनुरूप राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए।समाज ने सरकार सभी राजनीतिक दलों से मांग किया की विधानसभा, लोकसभा एवं स्थानीय निकाय चुनावों में प्रजापति समाज के योग्य एवं कर्मठ प्रतिनिधियों को टिकट देकर राजनीतिक प्रतिनिधित्व प्रदान किया जाए।कार्यक्रम मे दरभंगा के मदारपुर स्थित टेराकोटा भवन की जर्जर उपेक्षित स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। वक्ताओं ने कहा कि करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित यह भवन वर्तमान में असामाजिक तत्वों, नशाखोरों एवं आवारा पशुओं का आश्रय स्थल बनकर रह गया है। अधिवेशन ने सरकार एवं जिला प्रशासन से मांग किया। उक्त भवन को प्रजापति समाज के शिल्पियों,कलाकारों एवं युवाओं को सौंपा जाए, ताकि वहा प्रशिक्षण, कौशल विकास, रोजगारोन्मुख गतिविधिया संचालित हो सकें। दरभंगा को राष्ट्रीय स्तर का टेराकोटा कला केंद्र बनाया जा सके। अधिवेशन में आर्थिक, शैक्षणिक, सामाजिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा प्रजापति समाज का एक बड़ा वर्ग आज भी गरीबी, बेरोजगारी का जीवन जी रहा।
सरकार से सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति का समुचित अध्ययन कर आवश्यक संवैधानिक एवं कल्याणकारी उपाय करने की मांग की गई। प्रजापति (कुम्हार) समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा देने की मांग किया गया। प्रतिभाशाली युवक युवतिया जिन्होंने प्रशासनिक सेवा, शिक्षा,व्यवसाय,कला,खेल एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं, उन्हें संगठन द्वारा सम्मानित किया जाएगा निर्णय लिया गया। जिससे नई पीढ़ी को प्रेरणा मिल सके। मौके पर जिलाध्यक्ष, रमेश पंडित ने संगठन की एकता, विस्तार एवं सामाजिक सशक्तिकरण पर बल दिया। समाज के प्रत्येक व्यक्ति से संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। जिला सचिव, शंभू पंडित ने समाज पर बढ़ते अत्याचार, युवाओं में बेरोजगारी, रोजगार के सीमित अवसरों पर चिंता व्यक्त करते हुए संगठित संघर्ष की आवश्यकता पर जोर दिया। मीडिया प्रभारी, कुमार विवेक ने मदारपुर स्थित टेराकोटा भवन के पुनरुद्धार एवं उसे प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित करने की मांग को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार का ध्यान इस महत्वपूर्ण विषय की ओर आकर्षित किया। अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने समाज की उन्नति,शिक्षा, रोजगार,राजनीतिक सहभागिता, सामाजिक सम्मान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। सरकार के प्रति पुनः आभार व्यक्त किया उसने प्रजापति समाज को प्रतिनिधित्व प्रदान कर सम्मानित करने का कार्य किया है। प्रखंड अध्यक्ष रामलाल पंडित, प्रखंड सचिव श्रवण कुमार पंडित, प्रखंड कोषाध्यक्ष रामबाबू पंडित,प्रखंड उपाध्यक्ष, रमेश पंडित, प्रखंड उप सचिव, दिलिप पंडित, प्रखंड उप कोषाध्यक्ष, शम्भू पंडित, महिलाओ मे प्रखंड महिला अध्यक्ष, पूजा कुमारी, प्रखंड महिला सचिव अंशु प्रिया, प्रखंड कोषाध्यक्ष, निर्मला देवी, सम्मानित होने छात्र एवं छात्राओ मे संयम कुमार पंडित, पूनम कुमारी राधा कुमारी, गौड़ी शंकर पंडित, संगीता कुमारी, संदीप पंडित, राज कुमार पंडित, रूपक कुमार पंडित खुशबू कुमारी, सुमन कुमारी को मेडल प्रसस्ती पत्र एवं टीशर्ट माला चादर पाग से सभी को सम्मानित किया गया। जो शिक्षा के क्षेत्र मे बेहतर करेगा और आगे बढ़ेगा प्रजापति समाज हर संभव सहयोग का प्रयास करेगा। प्रजापति समाज के बुजुर्ग 85 वर्षीय जो चलने फिरने मे असमर्थ होते हुए भी शिको पंडित कार्यक्रम को प्रोत्साहित करने के लिए पहुंचे थे। उनके जज्बे को पूरे प्रजापति समाज ने सराहना की शिको पंडित ने कहा के मैंने आज तक अपने जीवन एसा कार्यक्रम होते नहीं देखा है। मैं आयोजक से बहुत खुश हूँ और मैं आशीर्वाद देता हूँ आगे भी इसी तरह आगे बढ़ते रहे और समाज को आगे बढ़ाते रहे। प्रखंड स्तरीय अधिवेशन व चुनाव सह छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता, जिलाध्यक्ष, रमेश पंडित ने किया। इस अवसर पर उपस्थित प्रजापति समाज के डॉ रामसेक पंडित, रविंद्र पंडित, नंदकिशोर पंडित, सत्यनारायन पंडित, प्रमोद पंडित,परमेश्वर पंडित, अमोला कुमारी,पूजा कुमारी, प्रमोद कुमार पंडित,संजय कुमार पंडित,लक्ष्मीनारायण पंडित,कौशल कुमार पंडित, विष्णू देव पंडित,शिव कुमार पंडित,राम उदगार पंडित,राम किशुन पंडित,ब्रजमोहन पंडित,विमलेश कुमार पंडित, राधा रमन पंडित सहित दो सौ से अधिक प्रजापति कुम्हार समाज से महिला एवं पुरुष ने भाग लिया और प्रखंड मे पहले प्रजापति समाज के आयोजित कार्यक्रम को सफल बनने मे सभी का योगदान रहा।
