ईरान-अमेरिकी संघर्ष में समुद्री नाविकों की स्थिति देख लीजिए. वीडियो में अपनी बात रख रहे MT Celestial के कैप्टन हैं. बता रहे कि 35 साल के सेकंड ऑफिसर तमिलनाडु के निशांत उर्थनाथन 11 जून को बहुत बीमार पड़ने के बाद गुज़र गए. उनकी बॉडी 2 दिन से ज़्यादा समय से जहाज़ पर ही है और उसे ठीक से रेफ्रिजरेट नहीं किया गया है. चालक दल डेडबॉडी को डिकॉम्पोज़ होने से बचाने की कोशिश में ठंडे पानी की बोतलों का इस्तेमाल कर रहा है.

