डेस्क:पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर हुई पत्थरबाजी और हंगामे को लेकर हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने स्थिति साफ की है। उन्होंने बताया कि शनिवार रात बिहार एक्साइज कॉन्स्टेबल परीक्षा के हजारों उम्मीदवार स्टेशन पर मौजूद थे। छात्रों ने एक ट्रेन (नंबर 2488) को रोक दिया और उसमें सवार हो गए। रेलवे प्रशासन छात्रों के लिए पूरी तरह तैयार था और रात 2:30 बजे ही कटिहार के लिए एक स्पेशल ट्रेन का इंतजाम कर दिया गया था, जो सुबह 5:47 बजे रवाना हुई। 150 उपद्रवियों ने जानबूझकर काटा बवाल
CPRO सरस्वती चंद्र के अनुसार, सिविल पुलिस की रिपोर्ट बताती है कि भीड़ में लगभग 150 ऐसे लोग शामिल थे जो खुद को छात्र बताकर जानबूझकर हंगामा करने की कोशिश कर रहे थे। फिलहाल स्टेशन पर स्थिति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि परीक्षा खत्म होने के बाद छात्रों की वापसी के लिए भी स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की गई है।

