राष्ट्रीय

अभिषेक बनर्जी की हुंकार: CID या ED, कोई हमें झुका नहीं सकता, हम नहीं डरते

डेस्क:चुनावी हार और CID के बुलावे के बीच TMC के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी का बड़ा बयान सामने आया है। अभिषेक बनर्जी ने आज कहा कि आप जानते हैं कि CID ने मुझे बुलाया था। मैं वहाँ 5.30 घंटे तक रहा। मुझे 14 जून को फिर से बुलाया गया है। मैं वहाँ जाऊँगा। मैं हमेशा इस तरह की जाँच में सहयोग करता हूँ। मुझे किसी और मामले में भी समन भेजा जा सकता है। मैंने उनसे कहा है कि वे किसी और को नोटिस दे दें क्योंकि मैं वहाँ नहीं था। लेकिन मैंने सुना है कि वे इंतज़ार कर रहे थे। अगर वे तब नोटिस देना चाहते हैं जब मैं वहाँ नहीं हूँ और किसी और को नोटिस लेने की इजाज़त नहीं है, तो उन्हें मेरे घर लौटने तक इंतज़ार करना होगा। मैं हमेशा एजेंसियों के साथ सहयोग करता हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *