राष्ट्रीय

शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान: मेरी नेता सिर्फ़ ममता बनर्जी हैं,अभिषेक बनर्जी नहीं

डेस्क:आसनसोल से TMC के लोकसभा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने ममता बनर्जी और TMC का समर्थन को लेकर अपना रुख साफ कर दिया। उन्होंने ममता बनर्जी का पुरजोर समर्थन किया और पार्टी छोड़ने वालों की आलोचना भी की। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मैं ममता दीदी के साथ था, ममता दीदी के साथ हूँ और हमेशा ममता दीदी के साथ ही रहूँगा। न तो अभिषेक बनर्जी और न ही कोई और मेरा नेता है। मेरी नेता सिर्फ़ ममता बनर्जी हैं। यह एकता दिखाने और ममता बनर्जी के साथ खड़े होने का समय था, उन्हें छोड़ने का नहीं। ममता बनर्जी एक परिपक्व और अनुभवी नेता हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने घोषणा की कि ममता बनर्जी के प्रति उनका समर्थन अटूट है। उन्होंने कहा कि ममता जी के साथ था, मैं और आगे भी रहूंगा। ममता बनर्जी ने मेरे मुश्किल समय में मेरा साथ दिया था, तो अब मैं मुश्किल समय में उनका साथ कैसे छोड़ दूं। टीएमसी के भीतर विद्रोही गुटों के साथ किसी भी तरह के जुड़ाव को खारिज करते हुए, सिन्हा ने कहा कि मैं टीएमसी के बागी ग्रुप में नहीं हूं, न था और न ही जाऊंगा। फिल्हाल मैं कहीं किसी पार्टी में नहीं जा रहा हूं। मुझे अच्छा नहीं लगा कि ममता बनर्जी को इस तरह लोग छोड़ कर जा रहे हैं।

तीन लाइन का व्हिप आमतौर पर राजनीतिक दलों द्वारा संसद में महत्वपूर्ण मुद्दों पर मतदान से पहले जारी किया जाता है। सिन्हा का यह बयान ऑनलाइन प्रसारित हो रही तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसदों की कथित सूची में उनका नाम आने के बाद आया है। केंद्रीय मंत्री रह चुके सिन्हा पहले सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ थे और वह अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने से पहले सिन्हा कांग्रेस में भी थे। सिन्हा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर बृहस्पतिवार को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *