डेस्क: ईरान-अमेरिका में तनाव की वजह से सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है, गुरुवार को सर्राफा बाजार ओपन होते ही गोल्ड की रेट में गिरावट देखी जा रही है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने के वायदे भाव में 0.05% की कमी आई है यानी कि कल के मुकाबले आज इसका मूल्य 71रु कम हुआ है, जिसके बाद इसका भाव 1,47,946 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है तो वहीं गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,010 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव निम्नलिखित है
सोना 24 कैरेट- 147146 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट -134786 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट-110360 रुपये प्रति 10 ग्राम
City wise Gold Price : 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव निम्नलिखित है
दिल्ली में सोने का भाव
सोना 24 कैरेट- ₹149010 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट -₹136600 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट- ₹111790 रुपये प्रति 10 ग्राम
मुंबई में सोने का भाव
सोना 24 कैरेट- ₹148860 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट- ₹136450 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट₹111640रुपये प्रति 10 ग्राम
कोलकाता में सोने का भाव
सोना 24 कैरेट- ₹148860 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट -₹136450 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट-₹111640 रुपये प्रति 10 ग्राम
चेन्नई में सोने का भाव
सोना 24 कैरेट- ₹150550 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट -₹138000 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट-₹115700 रुपये प्रति 10 ग्राम
पटना में सोने का भाव
सोना 24 कैरेट- ₹148910 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट -₹136500रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट- ₹111690 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोने के भाव में उठापटक क्यों? क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट्स?
सोने की कीमतों में हाल के दिनों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड के रेट कभी रिकॉर्ड ऊंचाई छू रहे हैं तो कभी मुनाफावसूली और वैश्विक संकेतों के कारण गिरावट दर्ज कर रहे हैं। ऐसे में बाजार विशेषज्ञों ने निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
थॉमस विनमिल, पोर्टफोलियो मैनेजर
थॉमस विनमिल का मानना है कि जून-जुलाई के दौरान सोने में 0% से 5% तक की गिरावट संभव है। उनके अनुसार एशिया में शादी सीजन से पहले ज्वेलर्स की मांग कम रहने के कारण सोने पर दबाव बन सकता है।
डेरिक नेड का कहना है कि सोने में फिलहाल उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन लंबी अवधि में तेजी की संभावना बरकरार है। उनके मुताबिक यदि भू-राजनीतिक तनाव बढ़ता है या डॉलर कमजोर होता है तो सोना फिर मजबूत उछाल दिखा सकता है।
ब्रेट इलियट के अनुसार निकट भविष्य में गोल्ड मार्केट में हाई वोलैटिलिटी बनी रहेगी। उनका कहना है कि निवेशकों को बड़े उतार-चढ़ाव के लिए तैयार रहना चाहिए क्योंकि वैश्विक घटनाएं सोने के भाव को तेजी से प्रभावित कर रही हैं।

