राष्ट्रीय

नेपाल बॉर्डर के पास से TMC नेता जहांगीर खान गिरफ्तार, कलकत्ता HC से झटका लगने के बाद थे फरार

डेस्क:पश्चिम बंगाल की राजनीति से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने कई दिनों से फरार चल रहे तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कद्दावर नेता जहांगीर खान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, खान को भारत-नेपाल सीमा (नेपाल बॉर्डर) के पास एक इलाके से आज सुबह तड़के पकड़ा गया। खुफिया जानकारी के आधार पर एसटीएफ काफी समय से उनकी गतिविधियों पर पैनी नजर रखे हुए थी। पुलिस प्रशासन के मुताबिक, जहांगीर खान के खिलाफ पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा पुलिस स्टेशन में सात अलग-अलग एफआईआर (FIR) दर्ज हैं। उन पर कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसके चलते पुलिस को काफी समय से उनकी तलाश थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *