राष्ट्रीय

जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का महाजुटाव! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

डेस्क:राजधानी दिल्ली का ऐतिहासिक जंतर-मंतर आज एक बेहद अनोखे और डिजिटल आंदोलन का गवाह बनने जा रहा है। सोशल मीडिया पर चर्चित डिजिटल संगठन ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के बैनर तले आज एक बड़ा विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। इस व्यंग्यात्मक और अनूठे आंदोलन के संस्थापक अभिजीत दिपके आज सुबह करीब 7:30 बजे अमेरिका से सीधे दिल्ली पहुंचे हैं। दिल्ली आते ही उन्होंने अपने समर्थकों (जिन्हें वे प्यार से ‘कॉकरोच’ कहते हैं) से सीधे जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की है। अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर पोस्ट कर लिखा: “सभी कॉकरोच सीधे जंतर-मंतर आएं, पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन न जाएं। हम सुबह 10 बजे अपना शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *