डेस्क:कई दिनों से चल रही सियासी अटकलों और सस्पेंस पर शुक्रवार को आखिरकार विराम लग गया। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कद्दावर युवा नेता और तमिलनाडु के प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने पार्टी से अपना नाता तोड़ लिया है। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से मंजूर कर लिया है। अन्नामलाई दोपहर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने इस बड़े फैसले और भविष्य की राजनीतिक योजनाओं का खुलासा करेंगे। पार्टी द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया “भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, माननीय श्री नितिन नबीन ने तमिलनाडु के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री के. अन्नामलाई द्वारा पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिए गए इस्तीफ़े को स्वीकार कर लिया है।

