डेस्क:भारतीय हवाई क्षेत्र (Airspace) को अभेद्य बनाने की दिशा में भारत को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। लंबी दूरी की हवाई सुरक्षा नेटवर्क को मजबूत करते हुए, S-400 ट्रायम्फ हवाई सुरक्षा प्रणाली का चौथा स्क्वाड्रन रूस से भारत पहुंच गया है। भारतीय सेना में इस अचूक मिसाइल डिफेंस सिस्टम को ‘सुदर्शन’ नाम दिया गया है। रक्षा सूत्रों और समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, यह आधुनिक प्रणाली कुछ ही दिन पहले समुद्र के रास्ते भारत पहुंची है और इसे जल्द ही किसी रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण ऑपरेशनल सेक्टर में तैनात कर दिया जाएगा।

