अन्य

मुंबई की पहचान रही एयर इंडिया बिल्डिंग अब महाराष्ट्र सरकार की, 1601 करोड़ में हुआ बड़ा सौदा

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी Mumbai की पहचान मानी जाने वाली एयर इंडिया बिल्डिंग अब Maharashtra सरकार की हो गई है। नरीमन पॉइंट स्थित इस मशहूर इमारत का अधिग्रहण राज्य सरकार ने करीब 1601 करोड़ रुपये में किया है। अब इस 22 मंजिला बिल्डिंग में कई सरकारी दफ्तर शिफ्ट किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis की मौजूदगी में हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी हुई। सरकार का कहना है कि अलग-अलग निजी इमारतों में किराए पर चल रहे सरकारी कार्यालयों को यहां लाने से हर साल करीब 200 करोड़ रुपये की बचत होगी।

सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, बिल्डिंग काफी पुरानी हो चुकी है और इसे पूरी तरह इस्तेमाल के लिए तैयार करने में करीब 6 महीने का समय लग सकता है। इमारत की लिफ्ट, एयर कंडीशनिंग सिस्टम और अंदरूनी हिस्सों में बड़े स्तर पर मरम्मत की जाएगी।

बताया जा रहा है कि इस प्रतिष्ठित बिल्डिंग को खरीदने की दौड़ में Reserve Bank of India भी शामिल था, लेकिन आखिरकार महाराष्ट्र सरकार को प्राथमिकता दी गई। एयर इंडिया के निजीकरण के बाद यह इमारत सरकार के लिए एक बड़ा प्रशासनिक केंद्र बनने जा रही है।

आशुतोष झा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *