राष्ट्रीय

डीके शिवकुमार संभालेंगे कमान, कांग्रेस की नज़र जातिगत संतुलन पर, 12 संभावित मंत्रियों की लिस्ट

डेस्क:कर्नाटक की सियासत में एक बड़े बदलाव की तैयारी पूरी हो चुकी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) 3 जून को कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सूत्रों के मुताबिक, शिवकुमार के साथ पहले चरण में लगभग 10 से 12 विधायकों के मंत्री पद की शपथ लेने की उम्मीद है। बेंगलुरु के लोक भवन स्थित ग्लास हाउस में इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई शीर्ष राष्ट्रीय नेताओं के बेंगलुरु पहुँचने की उम्मीद है। इस प्रस्ताव पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, KC वेणुगोपाल और रणदीप सिंह सुरजेवाला की देर रात हुई बैठक के दौरान चर्चा की गई। हालांकि, खबरों के अनुसार, शिवकुमार ने पार्टी नेतृत्व को सूचित किया है कि वह अपनी सरकार में किसी भी उपमुख्यमंत्री को नहीं चाहते हैं। इस मामले पर अंतिम फैसला राहुल गांधी द्वारा लिए जाने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *