राष्ट्रीय

तूफान में हिलने लगी थी Lionel Messi की 70 फुट ऊंची प्रतिमा, प्रशासन ने हटवाई, नए ठिकाने की तलाश जारी

डेस्क:अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी की 70 फुट ऊंची प्रतिमा को सोमवार को सुरक्षा कारणों से कोलकाता के लेक टाउन इलाके से हटा दिया गया है। हाल ही में आए तूफानों की वजह से इस भारी-भरकम प्रतिमा का ढांचा काफी कमजोर और अस्थिर हो गया था, जिससे इसके गिरने का खतरा बना हुआ था। क्रेन की मदद से सुरक्षित स्थान पर भेजी गई
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, प्रतिमा को बिना किसी नुकसान के उसके चबूतरे से बेहद सुरक्षित तरीके से अलग किया गया। इसके बाद एक ‘हाइड्रोलिक क्रेन’ की मदद से इसे ट्रक पर लोड किया गया। फिलहाल इस प्रतिमा को पीडब्ल्यूडी की देखरेख में सुरक्षित रखा गया है। इसे दोबारा कहां लगाया जाएगा, इस पर अभी कोई आधिकारिक फैसला नहीं हुआ है, लेकिन चर्चा है कि सरकार इसे रवींद्र सरोवर या इको पार्क में स्थापित कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *