अन्य

बिहार के कृषि मंत्री विजय सिन्हा को सांसद ने किया सम्मानित, कृषि कल्याण के मुद्दों पर की चर्चा कृषि रोड मैप के तहत किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : डा गोपाल जी ठाकुर

दरभंगा। सांसद ने कृषि मंत्री को दरभंगा जिले के साथ साथ मिथिला क्षेत्र के किसानों की समस्याओं के निदान के लिए सौंपा पत्र बिहार के कृषि मंत्री सह पूर्व डिप्टी सीएम सह विजय कुमार सिन्हा का दरभंगा के सांसद डा गोपाल जी ठाकुर ने अपने आवास पर सम्मानित किया जिले में किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए पत्र सौंपकर किसानों की भावना से अवगत कराया। गुरुवार को भाजपा सांसद सह लोकसभा में पार्टी सचेतक डा गोपाल जी ठाकुर ने अपने आवास पर बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा को मखाना का माला, पाग एवं अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया, मिथिला पेंटिंग भेंट की।

सांसद डा ठाकुर ने कृषि मंत्री, सिंहा को दरभंगा जिले में कृषि कल्याण विभाग से जुड़े विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए एक आग्रह पत्र सौंपते हुए कहा देश में कृषि उत्पादों को बढ़ाव देने के केंद्र,राज्य की एनडीए सरकार अनेकों प्रयास कर रही है उसी आलोक में बाढ़ सूखार प्रभावित दरभंगा सहित मिथिला क्षेत्र में में कृषि क्षेत्र में नए अनुसंधान कर रोजगार आधारित कृषि की व्यवस्था करने तथा किसानों को आत्म निर्भर बनाए जाने की आवश्यकता है।

जिसके लिए किसान क्रेडिट कार्ड की क्षमता बढ़ाने, किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड की उपलब्धता आसानी से सुनिश्चित करने के लिए पंचायत स्तर शिविर लगाने के पहल शुरू किया जाना आवश्यक है। सांसद डा ठाकुर ने कृषि मंत्री से जिले में मखाना खेती को बढ़ावा देने के लिए पहल शुरू करने के लिए चर्चा करते हुए कहा मखाना की खेती को दरभंगा तथा मिथिला क्षेत्र में मुख्य कृषि उत्पाद बनाने हेतु किसानों के बीच जागरूकता के लिए पहल शुरू किया जाए तथा मखाना बोर्ड से मिलने वाले फायदे के विषयों पर कृषि विभाग तथा दरभंगा स्थित राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र के माध्यम से मखाना की खेती को सर्वव्यापी बनाने के लिए कृषि विभाग को तत्परता से किसानों के बीच संगोष्ठी तथा सेमिनार आदि के माध्यम से चर्चा किए जाने की जरूरत है। कृषि मंत्री को दरभंगा जिले में पिछले दिनों हुए अतिवृष्टि एवं ओलावृष्टि से किसानों को हुए काफी नुकसान के संबंध में ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा किसानों को इसकी भरपाई के लिए पहल किए गए हैं लेकिन हर प्रभावित किसानों को मुआबजे के लिए कृषि विभाग के अधिकारयों को नए सिरे से निर्देश दिए जाय। श्री सिंहा के साथ कृषि विभाग तथा नाबार्ड द्वारा संचालित सभी एफपीओ के पारदर्शिता से संचालन तथा क्रियान्वयन के लिए चर्चा करते हुए कहा दरभंगा जिले की बहुत बड़ी आबादी कृषि कार्यों पर निर्भर है इसलिए किसानों को केंद्र,राज्य सरकार की सभी योजनाओं को लाभार्थियों,कृषि कार्यों में लगे लोगों उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग 24 घंटे मिशन मोड में सेवा भाव से तत्पर रहे इसके लिए कृषि मंत्रालय को और अधिक जिम्मेदारी का पालन करना पड़ेगा।

सांसद डा ठाकुर ने किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न मुद्दों पर कृषि मंत्री से चर्चा करते हुए कहा मिथिला क्षेत्र में धान गेहूं मक्का जैसे परम्परागत खेती के साथ साथ मखान, बिहार के कृषि मंत्री विजय सिन्हा को सांसद ने किया सम्मानित, कृषि कल्याण के मुद्दों पर की चर्चा/

 

कृषि रोड मैप के तहत किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – डा गोपाल जी ठाकुर/

 

सांसद ने कृषि मंत्री को दरभंगा जिले के साथ साथ मिथिला क्षेत्र के किसानों की समस्याओं के निदान के लिए सौंपा पत्र /

 

—————————————–

 

बिहार के कृषि मंत्री सह पूर्व डिप्टी सीएम सह विजय कुमार सिन्हा का दरभंगा के सांसद डा गोपाल जी ठाकुर ने अपने आवास पर सम्मानित किया तथा जिले में किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए पत्र सौंपकर किसानों की भावना से अवगत कराया।

गुरुवार को भाजपा सांसद सह लोकसभा में पार्टी सचेतक डा गोपाल जी ठाकुर ने अपने आवास पर बिहार के कृषि मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा को मखान माला के साथ पाग एवं अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया तथा मिथिला पेंटिंग भेंट की।

सांसद डा ठाकुर ने कृषि मंत्री श्री सिंहा को दरभंगा जिले में कृषि कल्याण विभाग से जुड़े विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए एक आग्रह पत्र सौंपते हुए कहा कि देश में कृषि उत्पादों को बढ़ाव देने के केंद्र तथा राज्य की एनडीए सरकार अनेकों प्रयास कर रही है उसी आलोक में बाढ़ तथा सूखार प्रभावित दरभंगा सहित मिथिला क्षेत्र में में कृषि क्षेत्र में नए अनुसंधान कर रोजगार आधारित कृषि की व्यवस्था करने तथा किसानों को आत्म निर्भर बनाए जाने की आवश्यकता है।

जिसके लिए किसान क्रेडिट कार्ड की क्षमता बढ़ाने एवं किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड की उपलब्धता आसानी से सुनिश्चित करने के लिए पंचायत स्तर शिविर लगाने के पहल शुरू किया जाना आवश्यक है।

सांसद डा ठाकुर ने कृषि मंत्री से जिले में मखाना खेती को बढ़ावा देने के लिए पहल शुरू करने के लिए चर्चा करते हुए कहा कि मखाना की खेती को दरभंगा तथा मिथिला क्षेत्र में मुख्य कृषि उत्पाद बनाने हेतु किसानों के बीच जागरूकता के लिए पहल शुरू किया जाए तथा मखाना बोर्ड से मिलने वाले फायदे के विषयों पर कृषि विभाग तथा दरभंगा स्थित राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र के माध्यम से मखाना की खेती को सर्वव्यापी बनाने के लिए कृषि विभाग को तत्परता से किसानों के बीच संगोष्ठी तथा सेमिनार आदि के माध्यम से चर्चा किए जाने की जरूरत है।

सांसद डा ठाकुर ने कृषि मंत्री को दरभंगा जिले में पिछले दिनों हुए अतिवृष्टि एवं ओलावृष्टि से किसानों को हुए काफी नुकसान के संबंध में ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि किसानों को इसकी भरपाई के लिए पहल किए गए हैं लेकिन हर प्रभावित किसानों को मुआबजे के लिए कृषि विभाग के अधिकारयों को नए सिरे से निर्देश दिए जाय।

सांसद डा ठाकुर ने मंत्री श्री सिंहा के साथ कृषि विभाग तथा नाबार्ड द्वारा संचालित सभी एफपीओ के पारदर्शिता से संचालन तथा क्रियान्वयन के लिए चर्चा करते हुए कहा कि दरभंगा जिले की बहुत बड़ी आबादी कृषि कार्यों पर निर्भर है इसलिए किसानों को केंद्र तथा राज्य सरकार की सभी योजनाओं को लाभार्थियों तथा कृषि कार्यों में लगे लोगों उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग 24 घंटे मिशन मोड में सेवा भाव से तत्पर रहे इसके लिए कृषि मंत्रालय को और अधिक जिम्मेदारी का पालन करना पड़ेगा।

सांसद डा ठाकुर ने किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न मुद्दों पर कृषि मंत्री से चर्चा करते हुए कहा कि मिथिला क्षेत्र में धान गेहूं मक्का जैसे परम्परागत खेती के साथ साथ मखान, मछली तथा जैविक खेती को बढ़ावा देने एवं अनिवार्य फसल के रूप में विकसित किए जाने के लिए नए सिरे से अभियान शुरू किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *