
दरभंगा। सामान्य सुविधा केंद्र,दरभंगा (टेराकोटा कलस्टर) का निरिक्षण करके भाकपा (माले) और इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) की एक टीम मदारपुर स्थित कार्यालय पहुंची। टीम ने भाकपा (माले) जिला कमिटी सदस्य सह आरवाईए के राज्य उपाध्यक्ष संदीप कुमार चौधरी,महानगर कमिटी सदस्या सह आरवाईए जिला अध्यक्ष ओणम सिंह,जिला उपाध्यक्ष कमरे आलम शामिल थे।निरीक्षण के दौरान प्रजापति समाज (कुम्हार) के नरेंद्र नारायण,सुबोध पंडित,मोहन पंडित,शंभू पंडित,शंकर पंडित, आनंद पंडित,विवेक पंडित आदि युवा उपस्थित थे। ज्ञात रहे के विगत 16 -18 मई 2026 को भाकपा (माले) के बिहार राज्य सम्मेलन में दरभंगा आए पार्टी महासचिव कामरेड दीपांकर भट्टाचार्य जी से प्रजापति समाज (कुम्हार) के दर्जनों युवा मिले और टेराकोटा को चालू कराने सहित अन्य मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। जिसके बाद आज भाकपा (माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव जी के द्वारा गठित कमिटी ने स्थल निरीक्षण किया सचाई जानने की कोशिश की। स्थल निरीक्षण के दौरान कमिटी सदस्यों को जानकारी प्राप्त हुई कि ये भवन उद्योग विभाग के द्वारा बनवाई गई जो 2021 में बन कर तैयार हो गया।इस भवन से मिट्टी से बनने वाली वस्तुओं का प्रशिक्षण, स्कॉलरशिप सहित अन्य कई रोजगाप्रदत्त प्रशिक्षण हेतु निर्माण कराया गया। लेकिन बनने के बाद आज तक चालू नहीं हुआ, आज इस भवन का हालत जर्जर है। निरीक्षण के उपरांत कमिटी के सदस्य भाकपा(माले) जिला कमिटी सदस्य सह आरवाईए राज्य उपाध्यक्ष संदीप कुमार चौधरी ने कहा सरकार अपने द्वारा निर्धारित योजना के प्रति उदासीन है और उसका ताजा उदाहरण मदारपुर में स्थित टेराकोटा कलस्टर का ये भवन है। उन्होंने कहा प्रजापति समाज (कुम्हार) के लिए प्रशिक्षण,स्कॉलरशिप आदि कार्यों के लिए गठित टेराकोटा कलस्टर आज अपने वजूद में आने के लिए संघर्ष कर रहा।तत्कालीन उद्योग मंत्री ने बिहार विधानसभा में कहा टेराकोटा कलस्टर में कार्य चल रहे है लेकिन,5000 प्रोत्साहन राशि समाज के लोगों को दी जाती है,शिविरों में निःशुल्क प्रदर्शनी की इजाजत होती है लेकिन यहां सच्चाई कुछ और है। श्री चौधरी ने कहा प्रजापति समाज (कुम्हार) के लोगो ने हमारी पार्टी और संगठन पर जो भरोसा दिखाया। हम इस पर खड़ा उतरेंगे और इसे चालू कराने तक संघर्ष करेंगे। कमिटी के सदस्य ओणम सिंह ने कहा कि सरकार के वादे हवाहवाई है। निर्वाण कार्य भ्रष्टाचार के भेट चढ़ रहा है और बना हुआ भवन जर्जर अवस्था में जा रहा है देखने वाला कोई नहीं है। हम सरकार, प्रशासन से अभिलंब इसे चालू कराने की मांग करते है। समाज से नरेंद्र नारायण,सुबोध पंडित,मोहन पंडित,शंभू पंडित,शंकर पंडित, आनंद पंडित,विवेक पंडित,शंभू पंडित आदि ने कहा हमलोग नगर निगम,जिला प्रशासन, उद्योग विभाग,सत्ताधारी संसद,मंत्री को आवेदन देकर थक चुके है लेकिन कोई भी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
