अन्य

कर्नाटक में फिर तेज हुई सीएम बदलने की चर्चा, दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक

नई दिल्ली : कर्नाटक की राजनीति में एक बार फिर नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री Siddaramaiah और उपमुख्यमंत्री D. K. Shivakumar दिल्ली पहुंच चुके हैं, जहां कांग्रेस हाईकमान के साथ अहम बैठक चल रही है। इस बैठक में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि कांग्रेस सरकार के तीन साल पूरे होने के बाद नेतृत्व परिवर्तन और कैबिनेट फेरबदल पर फैसला लिया जा सकता है। डीके शिवकुमार के समर्थक लंबे समय से उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं, जबकि सिद्धारमैया खेमा दावा कर रहा है कि सरकार उनके नेतृत्व में ही आगे बढ़ेगी। हालांकि कांग्रेस नेतृत्व अभी तक खुलकर कुछ नहीं बोल रहा है, लेकिन दिल्ली में चल रही बैठकों ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।

आशुतोष झा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *