राष्ट्रीय

पीएम मोदी के साथ हो सकती थी अनहोनी! बेंगलुरु में सुरक्षा में महा-चूक, काफिले के रास्ते में बिछे थे बारूद

डेस्क:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेंगलुरु दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में एक बेहद गंभीर और संवेदनशील चूक का मामला सामने आया है। इस महीने की शुरुआत में पीएम मोदी के काफिले के तय रास्ते के पास से जिलेटिन की छड़ें (विस्फोटक सामग्री) बरामद होने के मामले में कड़ा एक्शन लिया गया है। रविवार को अधिकारियों ने बताया कि कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड (निलंबित) कर दिया गया है। बेंगलुरु दक्षिण (रामनगर) के पुलिस अधीक्षक ने पूरी जांच होने तक इन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड रखने का आदेश जारी किया है। इस घटना ने वीवीआईपी (VVIP) सुरक्षा को लेकर कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, PM मोदी के आने से पहले की जाने वाली नियमित सुरक्षा जांच और तलाशी अभियान के दौरान जिलेटिन की ये छड़ें मिली थीं। बेंगलुरु के पुलिस उप महानिरीक्षक (केंद्रीय रेंज) ने बताया कि बेंगलुरु के बाहरी इलाके में एक फुटपाथ के पास जिलेटिन की दो छड़ें पड़ी मिलीं। यह जगह मुख्य कार्यक्रम स्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर थी, जहां प्रधानमंत्री को जाना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *